Madhya Pradesh
11 Oct 2026, 07:10 PM
सीहोर में आदिवासियों की फसलें उजाड़ने और मकान तोड़ने पर गरमाई सियासत, सिंघार ने पूछे गंभीर सवाल
News Patrika
@newspatrika
MP News : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाली बुधनी विधानसभा इलाके के ग्राम कोसमी में वन विकास निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। बता दें कि, यहां बरेला समुदाय के कई आदिवासी परिवार निवास करते हैं, प्रशासन द्वारा उनके खेतों में खड़ी मक्का की फसल नष्ट करने और मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। इस घटनाक्रम को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार से सवाल पूछते हुए जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, मोहन-मामा की आपसी खींचतान में आदिवासी परिवार उजड़ रहे हैं। अब प्रभावित परिवारों के सामने रोजी-रोटी और सिर छिपाने तक का संकट है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)