Madhya Pradesh
11 Oct 2026, 08:05 PM
सितंबर में एक्सपायर हो गई थी बस, लेकिन कलाकारी ऐसी कि 2030 तक ले रखा था परमिट
News Patrika
@newspatrika
damoh bus accident : दमोह जिले के दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर शनिवार को एक बस ने दो स्कूली छात्राओं को कुचल दिया था, जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। दमोह के इस बस हादसे के बाद अब परिवहन विभाग की भी गंभीर लापरवाही सामने आई है। हादसे का कारण बनी बस सितंबर में ही 15 वर्ष यानि एक्सपायर हो चुकी थी। ऐसे में अब बस रोड पर नहीं चलना चाहिए थी, लेकिन परिवहन विभाग सागर ने ही इस बस 2030 तक परमिट देकर रखा था। यानि हादसा नहीं होता तो बस 19 वर्ष तक सरकारी कागज के दम पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ करती रहती। अभी भी बस के परमिट को महज एक माह के लिए निलंबित किया गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)