10 Oct 2026, 11:41 AM
‘तीन साल से राहुल-प्रियंका अकेले लड़ रहे थे, अब Gen-Z बचाएंगे लोकतंत्र’, CJP प्रोटेस्ट पर बोले पप्पू यादव
News Patrika
@newspatrika
Pappu Yadav on CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पिछले तीन वर्षों से संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों के वोटिंग अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, हालांकि यह लड़ाई अब कुछ राजनेताओं तक ही सीमित नहीं है। पप्पू यादव नेकहा कि आज पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है और भारत की नई पीढ़ी, खासकर Gen-Z और Gen-Alpha देश के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए मैदान में उतर आई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)