10 Oct 2026, 12:25 PM
CJP Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग, आप नेता बोले- सरकार ने लगाया अघोषित आपातकाल
News Patrika
@newspatrika
CJP Protest: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान लगाई गई पाबंदियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, उनके खिलाफ कार्रवाई और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने की मांग दोहराई। AAP नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि देश में 2 अक्टूबर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की हत्या के विरोध में विपक्षी दल, छात्र संगठन और नागरिक देशभर में आवाज उठा रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)