Chhindwara, Madhya Pradesh
10 Oct 2026, 03:30 PM
पांढुर्ना डकैती कांड: 75 की उम्र में लुटेरों से भिड़ गए थे सराफा व्यापारी, सीसीटीवी फुटेज से खुला बड़ा राज
News Patrika
@newspatrika
Pandhurna Vinay Jewellers Dacoity- छिंदवाड़ा के पड़ोसी जिले पांढुर्ना मेंरात के सन्नाटे में जब पूरा शहर गहरी नींद में सो रहा था, तब गुजरी बाजार स्थित ‘विनय ज्वेलर्स’ की शटर और ग्रिल टूटने की आवाज से 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी राजेश खरवड़े की आंख खुली। सामने बोरे में जीवनभर की मेहनत की कमाई समेटते आधे दर्जन से अधिक नकाबपोश लुटेरे खड़े थे। उम्र के इस पड़ाव पर जहां लोग हथियार लेकर खड़े डकैतों के आगे खौफ से कांप उठते हैं, वहीं राजेश खरवड़े ने जान की परवाह किए बगैर डकैतों पर टूट पड़े। हालांकि, खुद को घिरता देख बेखौफ बदमाशों ने उनके सिर पर लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया और करोड़ों के जेवरात बोरे में रफुचक्कर हो गए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)