Jhalawar, Rajasthan
10 Oct 2026, 02:23 PM
झालावाड़: लड़की को बेचने की कोशिश के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Jhalawar hulchal
@jhalawar_hulchal
झालावाड़। जिले के मनोहरथाना थाना क्षेत्र में लड़की को बहला-फुसलाकर लाने और उसे बेचने की कथित कोशिश के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 5 अक्टूबर को घोड़ाखेड़ा गांव से लड़की को बरामद कर आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया था। मामले में गिरफ्तार आरोपियों में एक स्थानीय निवासी और मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा निवासी दंपती शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
1
Comments (0)