Rajgarh, Madhya Pradesh
12 Oct 2026, 11:15 PM
राजगढ़ में घर के सामने खेल रही 15 माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, गंभीर घायल
News Patrika
@newspatrika
Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिले के भोजपुर में सोमवार को घर के बाहर खेल रही एक 15 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया है। आवारा कुत्ते के काटने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। बच्ची के जबड़े और गाल पर गंभीर घाव के निशान आए है। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत ही जीरापुर के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना ने रहवासी क्षेत्रों में छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)