Dhar, Madhya Pradesh
12 Oct 2026, 11:15 PM
धार तक ट्रेन की तैयारी अंतिम दौर में…छह घंटे ट्रॉली पर दौड़े रेलवे अफसर, ट्रैक का बारीकी से किया निरीक्षण
News Patrika
@newspatrika
Indore Dhar Train Update: मध्यप्रदेश के इंदौर से धार तक ट्रेन दौड़ने का इंतजार अब अंतिम चरण में पहुंचता नजर आ रहा है। करीब 45 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर ट्रैक तैयार होने के बाद रेलवे ने निरीक्षण और अधूरे कामों को पूरा करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सोमवार को रेलवे अधिकारियों की टीम ने धार से सागौर तक करीब छह घंटे तक ट्रॉली में बैठकर ट्रैक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुल-पुलिया, रेलवे ट्रैक की गुणवत्ता, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल और निर्माण कार्यों से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया। जहां कमियां मिलीं, वहां सुधार के निर्देश दिए गए। मंगलवार को सागौर से पीथमपुर के बीच निरीक्षण होगा। इसी बीच 28 और 29 अक्टूबर को रेलखंड के सीआरएस निरीक्षण का प्रस्तावित कार्यक्रम है। यदि शेष काम समय पर पूरे हुए और निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला तो दीपावली के बाद ट्रेन संचालन की उम्मीद की जा रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)