पत्रिका ग्राउंड रिपोर्ट: भोपाल में 10 मिनट का सफर 33 मिनट में, 80% सड़क पर डामर नहीं
Bhopal, Madhya Pradesh 07 Oct 2026, 08:20 AM

पत्रिका ग्राउंड रिपोर्ट: भोपाल में 10 मिनट का सफर 33 मिनट में, 80% सड़क पर डामर नहीं

Patrika
@patrika
Bhopal news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर की अधिकांश मुख्य सड़कें चलने लायक नहीं बची हैं, जिसके कारण लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। पत्रिका ने ऐसी ही एक प्रमुख सड़क ‘रायसेन रोड’ की ग्राउंड रियलिटी जांची। प्रभात चौराहा से रत्नागिरी चौराहे तक की दूरी 5.3 किलोमीटर है। शहरी इलाका होने के कारण इस दूरी को पूरा करने में अधिकतम 10 से 15 मिनट लगने चाहिए, लेकिन बाइक से इस दूरी को तय करने में 33 मिनट का समय लग रहा है। मेट्रो लाइन के निर्माण के कारण सड़कें सकरी हो गई हैं, सर्विस रोड पर अवैध अतिक्रमण है और यातायात नियमों का पालन कहीं नहीं हो रहा। 80 फीसदी सड़क पर डामर या सीमेंट का नामोनिशान नहीं है केवल गड्ढे, गिट्टी और धूल ही दिखाई देती है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation