LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
29 Oct 2026, 06:13 PM

LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?

ABP News
@abpnews

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना आजकल आम बात है, लेकिन जब घर पर मेहमान आए हों और सभी को उनकी पसंद का खाना चुनने के लिए फोन दिया जाए, तो कई बार कीमतों को लेकर संकोच हो सकता है. इसी छोटी-सी परेशानी को दूर करने के लिए Zomato एक नया फीचर लाने की तैयारी में है.

कंपनी के इस कदम के पीछे किसी बड़े सर्वे या रिसर्च के बजाय एक यूजर का दिलचस्प सुझाव है. इस आइडिया को कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने स्वीकार कर लिया है.

लिंकडिंन यूजर ने दिया था फीचर का सुझाव

इस फीचर का विचार आयुष्मान अग्रवाल नाम के एक मार्केटिंग प्रोफेशनल ने लिंकडिंन पर साझा किया था. उन्होंने Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल को टैग करते हुए ऐप में मेहमान मोड शुरू करने का सुझाव दिया.

उनका विचार था कि जब कोई व्यक्ति अपने फोन पर Zomato का मेन्यू मेहमानों को दिखाए, तो खाने की कीमतें नजर नहीं आनी चाहिए. इससे मेहमान बिना किसी झिझक के अपनी पसंद के व्यंजन चुन सकते हैं. इसके बाद फोन वापस लेकर मेजबान खुद ऑर्डर का भुगतान कर सकता है.

क्या है Zomato का मेहमान मोड?

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato जल्द ही ‘मेहमान मोड’ नाम का नया फीचर पेश करने वाला है. इसका मकसद मेहमानों के साथ खाना ऑर्डर करने के अनुभव को अधिक सहज बनाना है. इस सुविधा में मेन्यू देखते समय खाने की कीमतें छिपाई जा सकेंगी, जिससे मेहमान अपनी पसंद के व्यंजन चुनते समय कीमतों पर ध्यान देने के बजाय अपनी पसंद को प्राथमिकता दे सकेंगे. यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो घर पर दोस्तों, रिश्तेदारों या अन्य मेहमानों के आने पर उनके लिए ऑनलाइन खाना मंगवाते हैं.

पहले भी यूजर्स के सुझावों पर हुए हैं बदलाव

Zomato और इसके ग्रुप की कंपनियां पहले भी ग्राहकों से मिले सुझावों के आधार पर नए फीचर पेश करती रही हैं. कंपनी के ऐप में ग्रुप ऑर्डरिंग जैसी सुविधा भी मौजूद है, जिसके जरिए कई लोग एक साथ अपनी पसंद का खाना चुन सकते हैं.

मेहमान मोड इसी अनुभव को आगे बढ़ाने वाला कदम हो सकता है. अगर यह सुविधा उपयोगकर्ताओं के लिए आसानी से उपलब्ध होती है, तो घर पर होने वाली पार्टियों और पारिवारिक आयोजनों में खाना ऑर्डर करना पहले से अधिक सुविधाजनक हो सकता है.

दीपिंदर गोयल ने क्या दिया जवाब?

आयुष्मान के इस सुझाव पर दीपिंदर गोयल ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि कंपनी इस फीचर को इसी सप्ताह लॉन्च करने की योजना बना रही है. इससे पता चलता है कि कंपनी अपने ग्राहकों के सुझावों को प्रोडक्ट में सुधार के लिए इस्तेमाल कर रही है. हालांकि, फीचर का पूरा इंटरफेस कैसा होगा और यह सभी यूजर्स के लिए कब तक उपलब्ध होगा, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे

यह भी देखें-

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation