'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
26 Oct 2026, 10:53 PM

'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए

ABP News
@abpnews

मिस्टर IPL के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर दिल छू लेने वाला बयान दिया है. भारतीय क्रिकेट के फैंस और विराट-रोहित के समर्थकों को रैना का बयान खूब पसंद आ रहा है. उन्होंने कहा कि अगर ये दोनों खिलाड़ी 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे तो भारत ट्रॉफी जीत जाएगा.

एक कार्यक्रम के दौरान सुरेश रैना ने कहा, "आप अभी कागज पर लिख लीजिए, रोहित और विराट ही भारत को वर्ल्ड कप दिलाएंगे. " बता दें कि पिछले लंबे वक्त से यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे? दोनों स्टार खिलाड़ी टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं.

उम्र चयन में बाधा नहीं बनना चाहिए- BCCI अध्यक्ष

हाल ही में BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर कोई खिलाड़ी फिट है, अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और देश के लिए मैच जीतने में मदद कर रहा है, तो उसकी उम्र को चयन में बाधा नहीं बनना चाहिए. उनके मुताबिक, टीम में जगह पाने के लिए फिटनेस और प्रदर्शन सबसे जरूरी हैं.

रोहित-विराट के सामने होगी बड़ी चुनौती

रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब दोनों वनडे क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं. 2027 विश्व कप तक अपनी फिटनेस बनाए रखना और लगातार अच्छा प्रदर्शन करना उनके लिए अहम होगा.

अप्रैल 2027 में रोहित 40 साल के हो जाएंगे, जबकि विराट विश्व कप के दौरान 38 वर्ष के होंगे. दोनों 2023 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे. उस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी. अब दोनों की कोशिश अगले विश्व कप में खेलने की होगी.

यह भी पढ़ें-

IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation