गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
17 Oct 2026, 07:22 PM

गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च

ABP News
@abpnews

बैंकिंग सेक्टर में बड़े फैसलों और बदलावों के चलते HDFC बैंक, Yes बैंक, IDBI बैंक और Axis बैंक लगातार सुर्खियों में हैं. अक्टूबर में इन बैंकों से जुड़ी खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा है. कहीं नए CEO की नियुक्ति चर्चा में है, तो कहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले और हजारों करोड़ रुपये के सौदे को लेकर हलचल है.

Yes बैंक से जुड़ा AT-1 बॉन्ड मामला भी चर्चा में रहा. सुप्रीम कोर्ट ने 8,125 करोड़ रुपये के बॉन्ड राइट-ऑफ को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया. इस फैसले के बाद बैंक के शेयरों में करीब 15 फीसदी तक गिरावट आई. बैंक ने कहा है कि वह फैसले की जांच कर रहा है और आगे उपलब्ध कानूनी विकल्पों पर विचार करेगा.

Axis बैंक में निदेशक की नियुक्ति

Axis बैंक ने अनंत नारायण जी को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है. उनका चार साल का कार्यकाल 19 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 18 अक्टूबर 2030 तक रहेगा. बैंक के जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे भी निवेशकों की नजर में हैं.

HDFC बैंक में नए CEO की नियुक्ति

HDFC बैंक में अनूप बागची 27 अक्टूबर 2026 से मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO का पद संभालने वाले हैं. वह फिलहाल ICICI प्रोडेंशइयल लाईफ इंशोयेरेंस के MD और CEO हैं. बैंक ने उनके लिए सालाना करीब 35.9 करोड़ रुपये का प्रस्तावित वेतन पैकेज रखा है. इसमें 8.97 करोड़ रुपये का निश्चित वेतन और लगभग 26.92 करोड़ रुपये का परिवर्तनीय वेतन शामिल है. इस पैकेज पर शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी है. नेतृत्व में बदलाव के कारण निवेशक बैंक की आगे की रणनीति पर नजर रख रहे हैं.

IDBI बैंक की हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी

IDBI बैंक में हिस्सेदारी बिक्री को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलना एक अहम घटनाक्रम रहा है. 14 अक्टूबर को कैबिनेट ने कनाडा की फेयर फेक्स फाइनेंशियल होलडिंगस को बैंक की 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दी. यह सौदा करीब 52,878 करोड़ रुपये का है. इसमें केंद्र सरकार की 30.48 फीसदी और LIC की 30.24 फीसदी हिस्सेदारी शामिल है.

निवेशकों के लिए क्यों अहम हैं ये खबरें?

इन घटनाओं का असर बैंकों की रणनीति, बाजार में उनकी छवि और निवेशकों की उम्मीदों पर पड़ सकता है. हालांकि, केवल ट्रेंडिंग खबरों या शेयरों में उतार-चढ़ाव के आधार पर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?

यह भी देखें-

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation