Rajasthan
23 Oct 2026, 07:05 PM
व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग
ABP News
@abpnews

व्हाट्सएप यूजर्स को निशाना बनाने के लिए साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है. फर्जी QR कोड, सोशल इंजीनियरिंग और OTP के जरिए ठग व्हाट्सएप अकाउंट पर कब्जा कर रहे हैं. इसके बाद अकाउंट से जुड़े संपर्कों को इमरजेंसी, इलाज या किसी अन्य जरूरत का हवाला देकर पैसे मांगे जाते हैं और संदिग्ध लिंक भी भेजे जाते हैं.

राजस्थान पुलिस की आर-फोर-सी साइबर क्राइम शाखा ने इस बढ़ते खतरे को देखते हुए व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है. महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर जारी एडवाइजरी में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वी.के. सिंह ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान

कैसे होता है व्हाट्सएप अकाउंट पर कब्जा?

साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से यूजर्स को अपने जाल में फंसाते हैं. इनमें सबसे प्रमुख तरीका फर्जी QR कोड या लिंक के जरिए किसी अनजान डिवाइस से व्हाट्सएप अकाउंट को लिंक करवाना है. इसके अलावा ठग खुद को दोस्त, अधिकारी या कस्टमर सपोर्ट कर्मचारी बताकर OTP, वेरिफिकेशन कोड या टू-स्टेप वेरिफिकेशन PIN मांग सकते हैं.

ठग संदिग्ध ऐप डाउनलोड करवाकर SMS, नोटिफिकेशन या Accessibility की अनुमति का दुरुपयोग भी कर सकते हैं. कई मामलों में रिमोट-एक्सेस या स्क्रीन-शेयरिंग ऐप के जरिए मोबाइल का नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की जाती है.

अकाउंट हैक होने के बाद ऐसे करते हैं ठगी

व्हाट्सएप अकाउंट पर कब्जा होने के बाद ठग सबसे पहले उसके संपर्कों को निशाना बनाते हैं. परिचितों को मैसेज भेजकर अचानक पैसे की जरूरत बताई जाती है.

अक्सर मैसेज में इलाज, दुर्घटना, इमरजेंसी या तत्काल भुगतान जैसी वजह बताकर जल्द से जल्द पैसे भेजने का दबाव बनाया जाता है. कई बार संदिग्ध लिंक भी भेजे जाते हैं, जिनके जरिए आगे की ठगी की कोशिश की जाती है.

ये संकेत मिलें तो तुरंत हो जाएं अलर्ट

अगर व्हाट्सएप इस्तेमाल करते समय इनमें से कोई संकेत दिखाई दे तो सावधान हो जाएं-

- Linked Devices में कोई अनजान डिवाइस दिखाई देना.
- आपकी जानकारी के बिना आपके अकाउंट से मैसेज जाना.
- बिना मांगे OTP या वेरिफिकेशन कोड आना.
- परिचितों का बताना कि आपके नंबर से पैसे मांगे जा रहे हैं.
- व्हाट्सएप का अचानक लॉगआउट हो जाना.
- किसी अनजान व्यक्ति की ओर से टू-स्टेप वेरिफिकेशन PIN पूछना.

व्हाट्सएप को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

राजस्थान पुलिस ने यूजर्स को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है-

QR कोड सोच-समझकर स्कैन करें: किसी अनजान व्यक्ति, वेबसाइट या मैसेज से मिले QR कोड को स्कैन न करें.

Two-Step Verification ऑन रखें: मजबूत PIN सेट करें और रिकवरी ईमेल जरूर जोड़ें.

OTP किसी को न बताएं: व्हाट्सएप का रजिस्ट्रेशन कोड, OTP या Two-Step Verification PIN किसी के साथ साझा न करें. व्हाट्सएप या कोई अधिकारी आपसे ये जानकारी नहीं मांगता.

Linked Devices चेक करते रहें: व्हाट्सएप की Linked Devices सूची में नियमित रूप से जांच करें. कोई अनजान डिवाइस मिले तो उसे तुरंत लॉग आउट करें.

संदिग्ध ऐप से बचें: अनजान APK या किसी संदिग्ध ऐप को इंस्टॉल न करें. मोबाइल और ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें.

Remote Access से सावधान: किसी के कहने पर रिमोट-एक्सेस ऐप इंस्टॉल न करें और अनजान व्यक्ति के साथ स्क्रीन शेयर न करें.

पैसे भेजने से पहले करें पुष्टि: किसी परिचित के व्हाट्सएप से अचानक पैसे मांगने वाला मैसेज आए तो उसी व्यक्ति से फोन पर बात करके पहले पुष्टि करें.

व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का शक है तो तुरंत ये 6 काम करें

1. Linked Devices चेक करें- व्हाट्सएप की Settings में जाकर Linked Devices खोलें और सभी अनजान डिवाइस को लॉग आउट करें.

2. अपना नंबर दोबारा रजिस्टर करें- अपने मोबाइल नंबर से WhatsApp दोबारा रजिस्टर करें. इस दौरान मिलने वाला वेरिफिकेशन कोड किसी के साथ शेयर न करें.

3. Two-Step Verification की जांच करें- टू-स्टेप वेरिफिकेशन और उससे जुड़े ईमेल की सुरक्षा जांचें। जरूरत हो तो PIN या पासवर्ड बदलें.

4. संदिग्ध ऐप हटाएं- हाल में इंस्टॉल किए गए संदिग्ध ऐप हटाएं, ऐप परमिशन की जांच करें और मोबाइल का सिक्योरिटी स्कैन चलाएं.

5. अपने संपर्कों को सावधान करें-दूसरे माध्यम से दोस्तों और रिश्तेदारों को बता दें कि आपके व्हाट्सएप से संदिग्ध मैसेज या पैसे मांगने वाले संदेश भेजे जा सकते हैं.

6. सबूत सुरक्षित रखें- संदिग्ध नंबर, मैसेज, URL, स्क्रीनशॉट और किसी भी लेन-देन से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रखें. शिकायत के दौरान ये सबूत काम आ सकते हैं.

साइबर फ्रॉड होने पर यहां करें शिकायत

अगर आपके साथ साइबर ठगी हो गई है या ठगी की कोशिश हुई है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर पुलिस थाने में सूचना दें.

ऑनलाइन शिकायत के लिए cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट की जा सकती है। साइबर फ्रॉड की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर भी संपर्क करें.

राजस्थान पुलिस ने साइबर हेल्पडेस्क के लिए 9256001930 और 9257510100 नंबर भी जारी किए हैं.

याद रखें: QR कोड छोटा दिखता है, लेकिन नुकसान बड़ा हो सकता है

WhatsApp पर किसी अनजान QR कोड को स्कैन करने, OTP बताने या Remote Access देने से पहले एक बार जरूर सोचें. थोड़ी सी सावधानी आपके अकाउंट के साथ-साथ आपके परिचितों को होने वाली ठगी से भी बचा सकती है.

यह भी पढ़ें: बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरों पर क्यों हुआ विवाद? राजस्थान सरकार ने बताया

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)