फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
16 Oct 2026, 04:47 PM

फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

ABP News
@abpnews

फ्रिज में रखी सब्जियां जल्दी खराब होने लगें, ठंडा पानी भी सामान्य तापमान पर लगे या बिजली का बिल बढ़ने लगे, तो हर बार कंप्रेसर में खराबी होना जरूरी नहीं है. कई बार इसकी वजह फ्रिज के दरवाजे पर लगी एक छोटी-सी रबर भी हो सकती है. यह रबर दरवाजा बंद होने पर फ्रिज के अंदर की ठंडी हवा को बाहर निकलने से रोकने में मदद करती है.

अगर इसमें दरार आ जाए, यह ढीली पड़ जाए या अपनी जगह से मुड़ जाए, तो दरवाजा बंद होने के बाद अंदर और बाहर की हवा के बीच सही सील नहीं बन पाती है. जिसकी वजह से फ्रिज को ठंडक बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. तो आइए जानते हैं कि फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या कनेक्श है.

फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या कनेक्श है?

फ्रिज के दरवाजे के किनारों पर लगी रबर को गैस्केट भी कहा जाता है. दरवाजा बंद होने पर यह फ्रिज की बॉडी के साथ चिपककर हवा के आने-जाने का रास्ता रोकती है. इससे ठंडक अंदर बनी रहती है और तापमान को स्थिर रखने में मदद मिलती है. सील सही होने पर फ्रिज का कूलिंग सिस्टम भी ज्यादा अच्छे से काम करता है.

रबर खराब होने पर कूलिंग क्यों घटती है?

अगर रबर ढीली या फटी हुई है, तो उसके बीच से ठंडी हवा बाहर निकल सकती है और गर्म हवा अंदर पहुंच सकती है. इससे फ्रिज का तापमान बढ़ने लगता है. कूलिंग बनाए रखने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा देर तक चलना पड़ सकता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ सकती है. लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने पर कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है और उसकी खराबी का जोखिम भी बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें - दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

कैसे पहचानें रबर में खराबी?

फ्रिज के अंदर पानी की बूंदें जमा होना, ज्यादा बर्फ बनना, दरवाजे के किनारों पर नमी दिखाई देना या खाने-पीने की चीजों का जल्दी खराब होना सील में समस्या के संकेत हो सकते हैं. रबर को ध्यान से देखकर भी चेक कर सकते हैं कि कहीं उसमें दरार, कटाव या ढीलापन तो नहीं है.

रबर रिपेयर कराएं या बदलें?

अगर रबर पर गंदगी जमा है, तो उसे साफ करने से सील बेहतर हो सकती है. कभी-कभी दरवाजे की गलत पोजीशन के कारण भी गैप बन जाता है, लेकिन रबर फट गई हो, सख्त हो गई हो या बुरी तरह मुड़ गई हो, तो उसे बदलना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. सही मॉडल की रबर लगाना जरूरी है. गलत फिटिंग से हवा का रिसाव जारी रह सकता है. समय पर खराब सील ठीक कराने से कूलिंग बनाए रखने और आगे होने वाले महंगे रिपेयर से बचने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें - WhatsApp कॉल के लिए अब अकाउंट जरूरी नहीं? आया गेस्ट कॉलिंग फीचर

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation