यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, जानें क्या है इसमें खास
Uttar Pradesh 31 Oct 2026, 01:33 PM

यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, जानें क्या है इसमें खास

ABP News
@abpnews

दीपावली के मौके पर पूर्वांचल के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शनिवार, 31 अक्टूबर को बनारस रेलवे स्टेशन से रवाना होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस मौके पर नई मेमू ट्रेनों का भी शुभारंभ किया जाएगा. समारोह बनारस रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब 3:30 बजे आयोजित होगा.

नई स्लीपर वंदे भारत के शुरू होने से लंबी दूरी का सफर पहले से अधिक आरामदायक होने की उम्मीद है. वहीं, नई मेमू सेवाओं से वाराणसी और आसपास के इलाकों के यात्रियों को राहत मिलेगी. खासकर रोजाना यात्रा करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को इसका लाभ मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- CM योगी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन, राष्ट्रीय एकता दिवस की दी बधाई

RAC और वेटिंग टिकट पर नहीं कर सकेंगे सफर

स्लीपर वंदे भारत में यात्रियों के लिए खास व्यवस्था की गई है. इसमें सामान्य ट्रेनों की तरह RAC और वेटिंग टिकट की सुविधा नहीं होगी. केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे. इससे ट्रेन में तय क्षमता से अधिक भीड़ नहीं होगी. यात्रियों को अपनी निर्धारित बर्थ पर आराम से सोने और सामान रखने की सुविधा मिलेगी.

हर बर्थ पर मिलेगी चार्जिंग और रीडिंग लाइट

ट्रेन में यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है. हर बर्थ पर चार्जिंग पॉइंट और रीडिंग लाइट दी गई है. बर्थ की कुशनिंग को भी बेहतर बनाया गया है, ताकि रातभर के सफर में यात्रियों को आराम मिले. ट्रेन में आधुनिक इंटीरियर और सेंट्रलाइज्ड एसी की सुविधा होगी. उन्नत सस्पेंशन सिस्टम से तेज रफ्तार में झटके और बाहरी शोर कम महसूस होंगे.

सुरक्षा के लिए CCTV और फायर सेफ्टी सिस्टम

स्लीपर वंदे भारत में सुरक्षा के लिए भी आधुनिक इंतजाम किए गए हैं. कोच में ऑटोमैटिक सेंसर वाले दरवाजे लगाए गए हैं. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम भी मौजूद रहेंगे. इन सुविधाओं का मकसद यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर देना है.

वाराणसी सिटी से राजातालाब के बीच चलेंगी मेमू ट्रेनें

वंदे भारत के साथ वाराणसी क्षेत्र को नई मेमू सेवाओं की भी सौगात मिलेगी. वाराणसी सिटी से राजातालाब के बीच चार जोड़ी मेमू ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इन ट्रेनों में 12 कोच होंगे. रास्ते में वाराणसी जंक्शन, बनारस, भुलनपुर और हरदत्तपुर स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा.

इसके अलावा बनारस से प्रयागराज रामबाग के बीच मेमू सेवा को आगे बढ़ाने की योजना है. इससे वाराणसी और प्रयागराज के बीच आवागमन आसान होगा. नई रेल सेवाओं से काशी की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने और स्थानीय यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- नोएडा पुलिस शुरू किया ‘ऑपरेशन FAST’, अब जाम में नहीं फंसेगी एंबुलेंस

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation