भोपाल को मिली एक और वंदेभारत, 4 अतिरिक्त कोच के साथ जनवरी से दौड़ सकती है नई ट्रेन
Bhopal, Madhya Pradesh 03 Nov 2026, 09:35 AM

भोपाल को मिली एक और वंदेभारत, 4 अतिरिक्त कोच के साथ जनवरी से दौड़ सकती है नई ट्रेन

News Patrika
@newspatrika
Vande Bharat : राजधानी भोपाल को एक और वंदेभारत की सौगात मिल गई है। यहां से लखनऊ के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस का रास्ता साफ हो गया है। दोनों शहरों के बीच 20 कोच वाली ट्रेन दौड़ेगी। पूर्व में प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए 4 अतिरिक्त कोच बढ़ाए गए हैं। भोपाल से लखनऊ के बीच जल्द ही ट्रेन का संचालन शुरू होगा। सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी 2027 में वंदे भारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ती दिखेगी। अधिकारियों के अनुसार भोपाल रेल मंडल में इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वंदेभारत एक्सप्रेस के चालू होने से भोपाल और लखनऊ के बीच के सफर में लगनेवाले समय में खासी कमी हो सकती है। दोनों महानगरों की दूरी तय करने में करीब 4 घंटे कम लगेेंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation