Bhopal, Madhya Pradesh
19 Oct 2026, 12:05 PM
एमपी में 2.40 लाख ‘गन लाइसेंस’ की वैधता खत्म, कारतूस के लिए आया नया नियम
News Patrika
@newspatrika
MP news: मध्यप्रदेश में अब शस्त्र और कारतूसों की खरीद-बिक्री पर ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था की जा रही। मप्र राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के माध्यम से नया पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिसमें यह सारा रिकॉर्ड दर्ज होगा। अभी भारत सरकार के नेशनल डेटाबेस ऑफ आर्ट्स लाइसेंस (एनडीएएल) पोर्टल पर शस्त्र लाइसेंस जारी करने और उनके पंजीयन की व्यवस्था है, लेकिन शस्त्र और कारतूसों की खरीद-बिक्री की निगरानी के प्रावधान नहीं हैं। प्रदेश में नया पोर्टल तैयार होने के बाद इसे केंद्रीय पोर्टल से जोड़ा जाएगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)