'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
03 Nov 2026, 06:58 PM

'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज

ABP News
@abpnews

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले नौ लोगों के आखिरी पल बेहद दर्दनाक थे. दुर्घटनाग्रस्त लियरजेट के दोनों पायलटों ने हादसे से ठीक पहले कॉकपिट में जिंदगी बचाने की कोशिश की. को-पायलट अपने करीबियों को संदेश भेज रही थी, वहीं विमान के अंदर कैप्टन जेफ ग्रेगरी ने ईश्वर से प्रार्थना शुरू कर दी थी. कुछ ही मिनटों बाद विमान तेजी से नीचे गिरा और सड़क पर आग के गोले में तब्दील हो गया.

यह निजी विमान रविवार को फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में एक सड़क पर लगभग सीधा नीचे आ गिरा था. घटनास्थल के आसपास सैकड़ों घर थे और विमान उनसे कुछ ही मीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे के वीडियो में विमान जमीन से टकराते ही आग के विशाल गोले में बदलता दिखाई दिया. टक्कर से सड़क पर बड़ा गड्ढा भी बन गया.

हादसे से 10 मिनट पहले को-पायलट ने भेजा था संदेश
विमान की 20 वर्षीय को-पायलट नतालिया गाडेल्हा फिल्गुएरास हादसे से कुछ देर पहले तक अपने करीबियों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क में थी. उसके सौतेले पिता थियागो कॉर्टेलेटी ने द न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि नतालिया ने दोपहर करीब 12:40 बजे अपने बॉयफ्रेंड को संदेश भेजा था. विमान दुर्घटना करीब 12:50 बजे हुई.

उन्होंने बताया कि नतालिया ने संदेश में लिखा था, "विमान में झटके लग रहे हैं और बर्फ जम रही है." नतालिया को करीब नौ महीने के व्यावसायिक पायलट के अनुभव के दौरान लगभग 1,300 घंटे उड़ान का अनुभव हो चुका था. वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ उड़ान भरती थी, जो खुद भी पायलट है.

“Holy f*ck, we’re out of time” Heart crushing ATC audio captures the moments before a Learjet 60 crashed in Palm Beach County, Florida, killing all 9 souls on board. VIA: @thenewarea51 https://t.co/CWOtYjJqef

— Breaking911 (@Breaking911) November 1, 2026

विमान के पंखों पर जम रही थी बर्फ, मांगी थी अधिक ऊंचाई
रेडियो बातचीत की रिकॉर्डिंग में भी उड़ान के दौरान पायलटों को बर्फ जमने, तेज झटकों और बारिश जैसी मौसमी परिस्थितियों की जानकारी देते सुना गया. ऑस्टिन, टेक्सास से बहामास जा रहे विमान की को-पायलट ने सबसे पहले अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (FAA) के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को बताया था कि चालक दल विमान पर बर्फ जमने की स्थिति को संभाल रहा है.

मौसम बिगड़ने के साथ नतालिया ने विमान को 37 हजार फीट की ऊंचाई तक ले जाने की अनुमति मांगी थी. एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इसकी मंजूरी दे दी थी. हालांकि, इसके 30 सेकंड से भी कम समय बाद विमान नियंत्रण से बाहर हो गया.

20 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिरा विमान
दोपहर 12:48 बजे कॉकपिट से आपातकालीन संदेश यानी मेडे कॉल प्रसारित हुई. इसमें कहा गया, "विमान की गति नियंत्रण से बाहर हो रही है और हम 20 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिर रहे हैं." इससे संकेत मिला कि विमान तेजी से नीचे की ओर जा रहा था और पायलट उसे संभाल नहीं पा रहे थे.

लाइवएटीसी डॉट नेट की ओर से रिकॉर्ड की गई रेडियो बातचीत में कॉकपिट के भीतर के भयावह हालात सुनाई दिए. कैप्टन जेफ ग्रेगरी (55) ईश्वर से प्रार्थना करते दिख रहे हैं. इसी दौरान को-पायलट नतालिया की चीख सुनाई दी, "हम जमीन से टकराने वाले हैं."

आखिरी संदेश में बोली- अब हमारे पास वक्त नहीं बचा
रेडियो संपर्क टूटने से ठीक पहले नतालिया की आवाज सुनाई दी. उसने कहा, "हे भगवान! अब हमारे पास वक्त नहीं बचा है." इसके बाद विमान से कोई संदेश नहीं आया और कुछ ही देर में वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

यह भी पढ़िएः Explained: US मध्यावधि चुनाव के लिए आज मतदान, भारतीय-अमेरिकी वोटर्स तय करेंगे ट्रंप का भविष्य! समझें

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation