UP PET Answer Key 2026: यूपी PET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी, गलत जवाबों पर ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
03 Nov 2026, 10:58 PM

UP PET Answer Key 2026: यूपी PET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी, गलत जवाबों पर ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

ABP News
@abpnews

UP PET Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन ने पीईटी 2026 के लिए प्रोविजनल पीईटी आंसर की 2026 जारी कर दी है. जो कैंडिडेट्स 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को हुई पीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वह ऑफिशल वेबसाइट upsssc.gov.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. कमीशन ने कैंडिडेट को प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया है. इसके बाद उठाए गए ऑब्जेक्शन के रिव्यू के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किए जाएंगे. वहीं ऑफिशियल रिजल्ट अनाउंस होने के बाद ही अब उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की से अपने जवाबों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं.

इतने उम्मीदवार हुए थे परीक्षा में शामिल

इस बार उत्तर प्रदेश में पीईटी 2026 परीक्षा बड़े पैमाने पर आयोजित कराई गई थी. यूपी पीईटी परीक्षा तीन अलग-अलग तारीखों 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को राज्य भर के लगभग 60 जिलों में 1372 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी. वहीं पीईटी 2026 की परीक्षा के लिए इस बार कुल 35,41,297 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 24,36,253 कैंडिडेट्स यानी 68.79 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे.

कैसे डाउनलोड करें आंसर की?

प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.

इसके बाद नोटिस बोर्ड या लेटेस्ट अपडेट सेक्शन पर जाएं.

अब यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 आंसर की का नोटिफिकेशन सर्च करें.

इसके बाद आंसर की देखने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें.

अब डिटेल ध्यान से चेक करें और आगे के लिए आंसर की डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-Bihar Resident Tutor Recruitment 2026: बिहार में सीनियर रेजिडेंट-ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती, 1.15 लाख तक सैलरी

कैसे कैलकुलेट करें पीईटी स्कोर?

आंसर की डाउनलोड करने के बाद और अपने जवाबों का मिलान करने के बाद आप ऑफिशियल कमीशन मार्किंग स्कीम का इस्तेमाल करके अपना रॉ स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं. इसमें सही उत्तर पर एक नंबर मिलेगा और गलत जवाब पर -0.25 मार्क्स काटा जाएगा. वहीं बिना जवाब वाले प्रश्न का 0 नंबर मिलेगा. ऐसे में आप फॉर्मूला: स्कोर = (सही जवाबों की संख्या × 1) - (गलत जवाबों की संख्या × 0.25) फार्मूले से रॉ स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं.

रिस्पॉन्स शीट में जाएगी यह जानकारी

यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2026 शिफ्ट 2 और यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2026 शिफ्ट 1 का पीडीएफ आप ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि परीक्षा में दिए गए सभी डिटेल्स और जवाबों को चेक कर लें. आपको फैक्ट्स को अच्छी तरह से चेक करना होगा, क्योंकि वहीं आपकी रिस्पॉन्स शीट पर दिखाए जाएंगे. रिस्पॉन्स शीट पर उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन संख्या, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट कोड, प्रश्न आईडी, परीक्षा में पूछे गए सवाल, हर सवाल के लिए ऑप्शन, उम्मीदवार की ओर से मार्क किए गए, जवाब प्रोविजनल आंसर की के अनुसार सही जवाब और हर सवाल का स्टेटस बताया जाएगा.

आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा मौका

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को गलत जवाबों पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा.  उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट देखनी  होगी. उम्मीदवार आयोग की ओर से तय समय सीमा के अंदर ही अपनी आपत्ति और जरूरी प्रमाण जमा कर सकेंगे. वहीं सभी आपत्तियों को हल करने के बाद ही आयोग की ओर से फाइनल आंसर की जारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें-IPU Pending Degrees Last Chance: IPU से अधूरी डिग्री कैसे कर सकते हैं पूरी, किन छात्रों को मिलेगा मौका?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation