26 Oct 2026, 08:53 PM
इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर
ABP News
@abpnews

स्मार्टफोन मार्केट में अक्टूबर का आखिरी हफ्ता कई नए मॉडल्स के साथ आने वाला है. इस बार कंपनियों का फोकस सिर्फ कैमरा और प्रोसेसर तक सीमित नहीं है, बल्कि गेमिंग, फोन की कूलिंग और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स भी चर्चा में हैं. 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 के बीच कुल छह नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. इनमें भारत में आने वाला Infinix GT 50 Pro शामिल है, जबकि Huawei, iQOO, Samsung और Vivo अपने नए फोन चीन में पेश करेंगे. किसी फोन में गेमिंग के दौरान गर्मी कम करने के लिए खास कूलिंग सिस्टम मिलेगा, तो किसी में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. तो आइए जानते हैं कि इन छह स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और अब तक सामने आई खास जानकारियां क्या है.

1. Infinix GT 50 Pro

Infinix GT 50 Pro भारत में 27 अक्टूबर को लॉन्च होगा. इस गेमिंग स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर और HydroFlow लिक्विड कूलिंग सिस्टम मिलेगा. इसमें 6.78 इंच की 1.5K LTPS AMOLED स्क्रीन होगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी फोन में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. इसकी 6,500mAh बैटरी 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी. इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलेगी. भारत में इसकी कीमत अभी सामने नहीं आई है.

2. iQOO Neo 12

iQOO Neo 12 28 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ Q3 गेमिंग चिप मिलेगी. फोन की खासियत कैमरा मॉड्यूल में लगा एक्टिव कूलिंग फैन है. इसमें 2K रेजोल्यूशन वाली 185Hz OLED स्क्रीन और 9,000mAh बैटरी दी जाएगी, जो 100W चार्जिंग सपोर्ट करेगी.

3. Huawei Pura 90 Plus

Huawei Pura 90 Plus का लॉन्च भी 28 अक्टूबर को चीन में होगा. फोन में 12GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलेगी. इसके डिजाइन में सीरीज का खास इनवर्टेड ट्रायंगल कैमरा मॉड्यूल बरकरार रखा गया है. लीक के मुताबिक, इसमें 6.8 इंच की 1.5K स्क्रीन और 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है.

4. Huawei Enjoy 100 सीरीज

Huawei भी 28 अक्टूबर को चीन में Enjoy 100, Enjoy 100 Pro और Enjoy 100 Pro Max पेश करेगी. कंपनी ने अभी इनके हार्डवेयर की जानकारी नहीं दी है. स्टोरेज की बात करें तो Enjoy 100 में 128GB और 256GB, जबकि Pro मॉडल में 512GB तक स्टोरेज मिलेगी. Pro Max में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है.

यह भी पढ़ें - अब प्रीपेड प्लान में YouTube Premium, Airtel ने पेश किया नया बंडल

5. Samsung W27

Samsung 29 अक्टूबर को चीन में अपना नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन पेश करेगी, जिसे W27 बताया जा रहा है. टीजर में इसका गोल्ड फ्रेम नजर आया है. लीक के अनुसार, इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर, 5,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग मिल सकती है. कैमरा सेटअप में 200MP का मेन सेंसर मिलने की उम्मीद है. यह फोन चीन तक सीमित रह सकता है.

6. Vivo Y600

इस लॉन्च वीक का आखिरी फोन Vivo Y600 होगा, जिसे 30 अक्टूबर को चीन में पेश किया जाएगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh की Blue Ocean बैटरी है.  फोन में 50MP का मेन कैमरा और फ्लैट फ्रेम वाला डिजाइन मिलेगा. लीक के मुताबिक, इसमें 6.83 इंच की स्क्रीन, Dimensity 7300e प्रोसेसर और 44W चार्जिंग दी जा सकती है. कंपनी ने अभी इसकी कीमत और पूरे फीचर्स का खुलासा नहीं किया है.

यह भी पढ़ें - माइक्रोफोन पर छोटी-सी स्क्रीन, Insta360 के नए गैजेट में क्या है खास?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)