Uttar Pradesh
12 Oct 2026, 10:44 PM
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी के चलते लखनऊ में रविवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के पदभार ग्रहण के दौरान पूर्व अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों और कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

अब इस मामले में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने ममता चौधरी को तत्काल दिल्ली तलब किया है. माना जा रहा है कि घटना को लेकर उनसे पूछताछ की जा सकती है. साथ ही प्रदेश के नेताओं से भी जवाब-तलब हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार

रविवार को हुई थी जूतम-पैजार

यहां बता दें कि आराधना मिश्रा मोना के शपथ ग्रहण के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों और पार्षद ममता चौधरी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. जिसके बाद बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट की भी नौबत आ गयी. एक दूसरे पर जूते भी चले. वहां मौजूद नेताओं ने बीच-बचाव किया. इस दौरान अजय राय नाराज होकर जाने लगे तो प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद उन्हें मनाकर कार्यालय लाए.

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल है, जिसने विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के भीतर गुटबाजी को उजागर कर दिया. इस पूरे मामले में शीर्ष नेतृत्व बेहद नाराज बताया जा रहा है.

कौन हैं ममता चौधरी ?

ममता चौधरी लखनऊ नगर निगम में कांग्रेस की पार्षद हैं और दल की नेता भी हैं. इसके अलावा वो यूपी कांग्रेस कमेटी महिला संगठन के मध्य क्षेत्र की अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी देख रही हैं. ममता 2022 में मोहनलाल गंज से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी  हैं.

ममता चौधरी ने अजय राय पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जानबूझकर उन्हें अपशब्द बोले और सबके सामने बुरी तरह जलील किया. उन्होंने आरोप लगाया कि अजय राय के समर्थकों ने मारपीट भी की है.

फिलहाल इस मामले से कांग्रेस प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं. ठीक विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बदला था, लेकिन इस तरह की गुटबाजी सामने आ जाएगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)