Uttar Pradesh
20 Oct 2026, 07:02 PM
UP में जातियों को साधने में जुटी BJP, 98 जिलों में मनाएगी सरदार पटेल की जयंती
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रदेश में विभिन्न जातियों को साधने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े स्तर पर मनाने जा रहा है. इस मौके पर प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा.

कांग्रेस पर सरदार पटेल के योगदान को कम दिखाने का आरोप

बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य प्रकाश पाल ने कांग्रेस पर सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को कमतर दिखाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थों के चलते देश के पहले गृह मंत्री के ऐतिहासिक योगदान को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे. प्रकाश पाल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी थी. इसके बावजूद कांग्रेस की राजनीति के कारण उन्हें देश का पहला प्रधानमंत्री बनने से वंचित रहना पड़ा.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को वैश्विक पहचान दिलाई है. बीजेपी सरदार पटेल के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान

98 जिलों में होंगे सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

प्रकाश पाल ने बताया कि 31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन आयोजनों के माध्यम से उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान और राष्ट्रीय एकता के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा. बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा इन कार्यक्रमों के जरिए सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर जोर देगा. विधानसभा चुनाव से पहले इन आयोजनों को प्रदेश में विभिन्न सामाजिक वर्गों तक पहुंच बनाने की पार्टी की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)