गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर
Uttar Pradesh 20 Oct 2026, 07:02 PM

गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर

ABP News
@abpnews

गाजियाबाद के नंदग्राम में बिजली विभाग की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली. खेत में टूटे पड़े हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई.

घटना थाना नंदग्राम के गुलढर चौकी क्षेत्र की है. भट्टा नंबर पांच रोड के किनारे खेत में सुबह तीन महिलाएं मूली तोड़ने गई थी. खेत में ही बिजली का तार टूटा पड़ा था. पैर रखते ही तीनों करंट की चपेट में आ गईं.

दिल्ली में न्यूनतम पारा पहुंचा 17.1, बढ़ी ठंड, जानें ताजा अपडेट

करंट लगने से सास-बहु की मौत

सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि सवा आठ बजे थाना नंदग्राम पर सूचना प्राप्त हुई कि एक खेत में बिजली का तार टूटे होने के कारण तीन महिलाएं घायल हो गई हैं. घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां दो महिलाओं सत्यवती उम्र 50 वर्ष और रूपी उम्र 20 वर्ष की मृत्यु हो गई. एक महिला का इलाज चल रहा है. पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई  की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. जिन 2 महिलाओं की मृत्यू हुई है वो सास और बहू बताई जा रही हैं. 20 साल की रूपी की शादी 4-6 महीने पहले ही हुई थी.

कैसे लगा करंट?

वहीं, परिजन रिंकू ने बताया कि हम यहां जमीन लेकर खेती करते हैं. सुबह बच्चे खेत देखने गए थे, शौच के लिए गए होंगे. वहां सरकारी लाइन का तार टूटा पड़ा था, ध्यान नहीं दिया, पैर रख दिया तो करंट पकड़ लिया. फिर सास गई देखने कि बहू क्यों नहीं आई तो उनको भी करंट लग गया, मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. फिर बेटी गई, उसने उठाने की कोशिश की तो उसे भी करंट लगा, उसने हाथ छुड़ाकर घर आकर बताया. फिर 4-6 लोग गए, डंडे से तार हटाकर निजी वाहन से अस्पताल ले गए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली मेट्रो: वॉयलेट लाइन की पटरी पर कूदा शख्स, जामा मस्जिद स्टेशन से संदिग्ध सोना बरामद

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation