भोपाल में काटे जाएंगे 2.89 लाख पेड़ ! तैयार होगा 791 किमी. सड़क का नेटवर्क, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
Madhya Pradesh 05 Oct 2026, 09:05 AM

भोपाल में काटे जाएंगे 2.89 लाख पेड़ ! तैयार होगा 791 किमी. सड़क का नेटवर्क, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

Patrika
@patrika
Bhopal news: एमपी में भोपाल के ड्राफ्ट मास्टर प्लान 2047 में प्रस्तावित 791 किलोमीटर लंबे सड़क नेटवर्क को लेकर पर्यावरणविदों और शहर के विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। योजना के तहत 18 से 75 मीटर तक चौड़ी सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण से 2.89 लाख पेड़ों पर खतरा मंडराने लगा है। हाल ही में एनएचएआइ की 16.44 किमी लंबी सड़क के लिए लगभग 6,000 पेड़ काटे गए थे। इस आधार (365 पेड़ प्रति किमी) पर देखें तो पूरे 791.42 किमी नेटवर्क के निर्माण से सांकेतिक रूप से करीब 2.89 लाख (2,88,868) पेड़ों पर कुल्हाड़ी चल सकती है। 1,450 रुपए प्रति पेड़ की मुआवजा दर के अनुसार इसका सांकेतिक मूल्य लगभग 42 करोड़ रुपए बनता है। इससे पहले भी बायपास और विभिन्न सड़क परियोजनाओं के नाम पर राजधानी में हजारों पेड़ों की बलि दी जा चुकी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation