Tikamgarh, Madhya Pradesh
28 Sep 2026, 10:36 PM
Tikamgarh News: ‘मेरे पति दूसरे कमरे में सो रहे हैं, मैं कमरे में अकेली हूं…’ आखिर कौन है वो बाबू, जिसे रश्मि ने भेजे थे मैसेज
Patrika
@patrika
Tikamgarh Rashmi Ahivwar Case: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में 24 सितंबर को दो मासूम बच्चों और उनकी मां की मौत के मामले में मृतका का मौत से पहले का एक और वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो रश्मि ने किसी बाबू के लिए बनाया है, वीडियो में रश्मि ये भी कह रही है कि देखो बाबू कमरे में कोई नहीं है, मैं अकेली हूं, वो दूसरे कमरे में सो रहे हैं। इससे आशंका है कि रश्मि ने ये वीडियो अपने कथित प्रेमी के लिए बनाया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर वो कौन है जिसे रश्मि बाबू पुकार रही है। पुलिस वायरल वीडियो को ध्यान में रखते हुए जांच करने में जुटी हुई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)