20 Oct 2026, 05:02 PM
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आज कोटा से आरोपियों को मुंबई लाएगी पुलिस, सुरक्षा में कमांडोज तैनात
ABP News
@abpnews

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार, 18 अक्टूबर को जानलेवा हमला हुआ था. इस दिल दहला देने वाले मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. वहीं मुंबई पुलिस को कल देर शाम ही इनकी 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिल गई थी. ट्रांजिट रिमांड मंजूर होने और मेडिकल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुंबई पुलिस इन आरोपियों को अपने साथ ले जाने के लिए निकली थी, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ही उन्हें यह लगा कि कुछ गाड़ियों से पीछा किया जा रहा है तो वह आरोपियों को साथ लेकर वापस कोटा शहर आ गए.

हालांकि बाद में यह साफ हो गया था कि मीडिया की कुछ गाड़ियां पीछे चल रही थी.रात को ट्रेन के भी कई ऑप्शन थे, लेकिन आरोपियों को राजधानी समेत दूसरी ट्रेनों से नहीं ले जाया गया. आज सुबह इंदौर और जयपुर से कई फ्लाइट में मुंबई के लिए थी, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से आरोपियों को रात भर कोटा के रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन में ही रखा गया.  पूरा पुलिस स्टेशन छावनी में तब्दील है. सुरक्षा में राजस्थान पुलिस के कमांडोज तैनात हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले डेढ़ से दो घंटों में मुंबई पुलिस आरोपियों को सड़क मार्ग से अपने साथ लेकर जाएगी. मुंबई तक जाने के लिए दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल किया जा सकता है.

कहां से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
बता दें कि आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया था. मुंबई क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और फील्ड जांच की मदद से उनकी मूवमेंट्स का पता लगाया था. जांच से पता चला कि संदिग्धों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कई जगहों की यात्रा की और अलग-अलग तरह के वाहनों का इस्तेमाल किया.

जांचकर्ताओं के अनुसार, आरोपियों ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट के पास एक मोटरसाइकिल छोड़ दी, फिर लोकल ट्रेन से बोरीवली गए और वहां से ऐप-बेस्ड कैब लेकर सूरत पहुंचे. वहां से वे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सवार हुए, जो उन्हें कोटा ले गई. कोटा में, मुंबई क्राइम ब्रांच से मिले अलर्ट के आधार पर राजस्थान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी
आरोपियों ने कथित तौर पर दिल्ली के रास्ते नेपाल जाने की प्लानिंग की थी, जिसमें जयपुर से बस का सफर भी उनके भागने के रास्ते का हिस्सा था.तीनों आरोपी हरियाणा और बिहार के रहने वाले हैं.पुलिस ने क्लियर किया है कि उनमें से कोई भी नाबालिग नहीं है. एक आरोपी 18 साल का है, जबकि बाकी दो 22 साल के हैं. बताया जा रहा है कि आरोपियों में से दो एक ही जगह के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को जानते थे.

हममलावरों की पहचान फूल सिंह और रेहान के रूप में हुई है. जांच से सामने आई जानकारी के अनुसार, फायरिंग के दौरान हथियारों में से एक हथियार खराब हो गया था. घटना से जुड़े फुटेज में रेहान को टोपी पहने हुए देखा गया है.

हमले में दो हथियारों का हुआ था इस्तेमाल
क्राइम ब्रांच ने बताया है कि हमले में दो हथियारों का इस्तेमाल किया गया और अभिनेता की गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग की गई थी. आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैय जांचकर्ता इस मामले में उनकी अलग-अलग भूमिकाओं और गोलीबारी से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)