Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के वॉयस बैंक से खुलेगा राज?
21 Oct 2026, 04:21 PM

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के वॉयस बैंक से खुलेगा राज?

News Patrika
@newspatrika
Tiger Shroff Firing Case : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग की घटना और धमकी के मामले की जांच में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे है। घटना को लेकर अब मुंबई पुलिस ‘वॉयस बैंक’ की मदद लेगी। धमकी से जुड़े ऑडियो क्लिप में सुनाई देने वाली आवाज का पंजाब और दिल्ली पुलिस के पास मौजूद रिकॉर्डिंग से मिलान किया जाएगा। इन डेटाबेस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सदस्यों की आवाज के नमूने मौजूद हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रक्रिया से धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने में मदद मिल सकती है। पंजाब, दिल्ली और राजस्थान पुलिस के पास ऐसे अलग-अलग वॉयस बैंक हैं, जिनमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों की आवाज रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले सलमान खान, आमिर खान और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी समेत कई लोगों को मिली धमकियों से जुड़े ऑडियो क्लिप की जांच में भी इस तरह की प्रक्रिया अपनाई जा चुकी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation