धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर TMC का हमला, कुणाल घोष बोले- बंगाल और बंगालियों का अपमान किया, माफी मांगें
08 Sep 2026, 05:35 PM

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर TMC का हमला, कुणाल घोष बोले- बंगाल और बंगालियों का अपमान किया, माफी मांगें

Patrika
@patrika
Kunal Ghosh on Dhirendra Shastri: दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी खाना न खाने की अपील को लेकर धीरेंद्र शास्त्री विवादों में घिर गए हैं। उनके बयान पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने बंगाल और बंगालियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को उनसे माफी मांगने के लिए कहना चाहिए। कुणाल घोष ने कहा कि जब राज्य सरकार ने धीरेंद्र शास्त्री की मेजबानी की थी, तब उनके मंच से बंगाल और बंगालियों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शिकायत दर्ज कराने का मामला नहीं है। सरकार को भी इस पर जवाब देना चाहिए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation