09 Sep 2026, 06:26 PM
दुनिया के टॉप T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी, साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने लगाई 65 अंकों की छलांग, जानें भारतीय बल्लेबाजों की स्थिति
Patrika
@patrika
ICC Men’s T20 Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से बुधवार को मेंस टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग जारी की गई, जिसमें साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन ने लंबी छलांग लगाई है। वह 65 अंकों की छलांग लगाकर 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन शीर्ष पर बरकरार हैं। ईशान किशन के अलावा भारत के अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा भी ICC मेंस टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में अपना स्थान बचाने में कामयाब रहे हैं। अभिषेक शर्मा जहां तीसरे स्थान पर काबिज हैं, वहीं तिलक वर्मा 7वें नंबर पर कायम हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)