Tata Sons की लिस्टिंग पर Tata Trusts का बड़ा बयान, Noel Tata बोले- सिर्फ IPO नहीं, सभी विकल्पों पर हो विचार
17 Sep 2026, 10:11 PM

Tata Sons की लिस्टिंग पर Tata Trusts का बड़ा बयान, Noel Tata बोले- सिर्फ IPO नहीं, सभी विकल्पों पर हो विचार

Patrika
@patrika
Tata Sons की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग को लेकर Tata Trusts ने अपना रुख साफ किया है। Trusts ने कहा है कि उसने Tata Sons को सार्वजनिक रूप से लिस्ट कराने यानी शेयर बाजार में लिस्ट कराने पर सहमति नहीं दी है। Tata Trusts के चेयरमैन नोएल टाटा ने भी कंपनी की एक सदी से ज्यादा पुरानी संरचना को बनाए रखने की बात दोहराई है। Tata Trusts के मुताबिक, 17 सितंबर की Tata Sons बोर्ड बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कम्युनिकेशन पर चर्चा हुई। बोर्ड ने कहा कि सिर्फ लिस्टिंग ही नहीं, बल्कि सभी उपलब्ध विकल्पों का तुरंत और विस्तार से अध्ययन किया जाना चाहिए। इसके बाद उनके निष्कर्ष और सुझाव बोर्ड के सामने रखे जाएंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation