19 Oct 2026, 11:28 PM
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
ABP News
@abpnews

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफे विजय ने राम नवमी के दिन मदुरंतकम और धारापुरम के लिए कल्याकाणी पैकेज की घोषणा की है. इन दोनों विधानसभा पर हाल ही में हुए उपचुनाव में टीवीके ने जीत हासिल की है. यह पैकेज ग्रामीण और शहरी विकास को बढ़ाने के लिए शुरू की गई है. इस पहल में कई क्षेत्र शामिल हैं.

इसमें नया सरकारी कॉलेज खोलने से लेकर किसानों के लिए बड़े कोल्ड स्टोरेज बनाने तक की योजनाएं शामिल हैं. चंगलपट्टू जिले के मदुरंतकम में इन योजनाओं को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

वहीं ,तिरुप्पुर जिले के धारापुरम विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी कावेरी पेयजल परियोजना की घोषणा की गई है. इन दोनों एससी (अनुसूचित जाति) के लिए आरक्षित दोनों सीटों पर विजय की टीवीके ने जीत दर्ज की है.

मदुरंतकम से पार्टी के कैंडिडेट मरगथम कुमारवेल ने 74,048 वोट पाकर जीत हासिल की है. उन्होंने डीएमके के आई परांथमैन और एआईएडीएमके के एस कनिथा संपथ को हराया है.

वहीं, धारापुरम में टीवीके के उम्मीदवार पी. सत्यभामा को 66,841 वोट मिले हैं. उन्होंने डीएमके के एस सुगन्या और एआईएडीएमके के के. भानुमति को पीछे छोड़ दिया.

धारापुरम में कई घोषणाएं

धारापुरम के लिए कई घोषणाएं हुई हैं, इस में कावेरी संयुक्त जल आपूर्ति योजना भी शामिल है. यह योजना 1439 करोड़ रुपये की है. इसका उद्देश्य 1200 से ग्रामीण बस्तियों में पीने के पानी की समस्या दूर करना है. इसके अलावा धारापुरम में लोगों को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे. नहरों के जीर्णोद्धार का बड़ा काम किया जाएगा.

सीएम विजय ने अपने बयान में कहा है कि इससे तिरुप्पुर जिले के हर कोने तक साफ पीने का पानी पहुंच सकेगा. जिले की कुल 2,455 ग्रामीण बस्तियों में से 1,223 बस्तियां पहले से मौजूदा योजनाओं के दायरे में आती हैं. इसके तहत धरपुरम, कांगेयम, कुंडादम, पोंगलुर और वेल्लाकोइल पंचायत यूनियनों, मुलानुर की सात ग्राम पंचायतों और पल्लादम की 17 ग्राम पंचायतों में आने वाली 1232 ग्रामीण बस्तियों को पीने के पानी का बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा धरपुरम, मुलानुर और कुंडादम ब्लॉकों में नए ओवरहेड पानी के टैंक बनाए जाएंगे. इससे 13000 नए घरों को पीने के पानी का कनेक्शन मिल सकेगा.

बेघर लोगों को 2700 मुफ्त आवासीय पट्टे देगी सरकार

इसके अलावा सरकार धरपुरम में बेघर लोगों को 2700 मुफ्त आवासीय पट्टे देगी. अधिकारियों को कुरुवप्पा नायकन पलायम के उन 87 परिवारों को तुरंत जमीन के पट्टे जारी करने के निर्देश दिया, जो 20 सालों से अधिक समय से बिना किसी कानूनी अधिकार के अपने बनाए गए घरों में रह रहे हैं. क्षेत्रीय कृषि अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए तिरुप्पुर जिले में 10 करोड़ की लागत से 159 सिंचाई परियोजनाओं में गाद निकालने का काम मंजूर किया गया है. इससे सिंचाई नहरों से रेत के ढेर और रुकावटों को हटाया जा सके.

इसके अलावा धारापुरम में एक बड़े सफाई अभियान को चलाया जाएगा. इसके तहत 271 किमी लंबी नहरों और जलमार्गों से गाद, जंगली झाड़ियों और कांटेदार पौधों का हटाया जाएगा. इससे खेतों तक पानी का बहाव सुचारू रूप से हो सके. शहरी जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए धरपुरम नगर पालिका में भी सुधार कार्य किए जाएंगे.

नया शहरी ओवरहेड पानी का टैंक बनाने और जलआपूर्ति प्रणाली को बेहतर बनाने हेतु 6 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और बरसाती पानी की नालियों को अपग्रेड करने के लिए 6 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. इससे खेतों तक पानी का बहाव सुचारू रूप से हो सके. शहरी जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए धरपुरम नगर पालिका में सुधार कार्य किए जाएंगे.

मदुरांतकम में सरकार की घोषणाएं

मदुरांतकम के लिए विजय ने कई घोषणाएं की हैं. इसमें अथिमानम गांव पुक्कातुरई नदी के तल पर 5 करोड़ की अनुमानित लागत से एक चेक डैम, सेमपुंडी पंचायत में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से झील के निकास द्वार का जीर्णाद्धार, नेलवाई पंचायत में नदीं के तल से गाद निकालना, किनारों को मजबूत करना. पाडलम और उदयमबक्कम के बीच पलार नदी पर एक बड़े चेक डैम के लिए व्यवहार्यता अध्ययन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करना है. इसके अलावा 30 1984 में बनी 30 किमी लंबी मदुरांतकम हाई लेवल नहर से गाद निकालने का काम चरणों में किया जाएगा. इससे स्थानीय 30 झीलों तक पानी पहुंचाया जा सके. थिन्नलुर पंचायत में 70 लाक रुपये की लागत से एक नया सामुदायिक भवन बनाया जाएगा. मदुरांतकम सबस्टेशन में बिजली आपूर्ति बढ़ाने के लिए 3 करोड़ रुपये की लागत से 25 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा. इसके अलावा कई तरह की योजनाओं का भी ऐलान सरकार ने किया है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)