04 Sep 2026, 04:30 PM
Tamil Nadu News: मानसिक रूप से बीमार महिला से छेड़छाड़ की कोशिश, श्वानों ने आरोपी पर किया हमला, CCTV से खुलासा
Patrika
@patrika
Woman Assault Attempt: शहर के तुडियालूर इलाके में सड़क किनारे बैठी एक मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की कोशिश की। महिला के मदद के लिए चिल्लाने पर वहां मौजूद दो आवारा श्वानों ने लड़के पर हमला कर दिया और उसे वहां से भागने पर मजबूर कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने नाबालिग की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, महिला रेलवे ओवरब्रिज के सर्विस रोड के पास दो आवारा श्वानों के साथ बैठी थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)