टीकमगढ़ में बीजेपी के मंडल महामंत्री ने अस्पताल में दौड़ाई स्कूटी, पीछे बैठा था दोस्त
Tikamgarh, Madhya Pradesh 21 Sep 2026, 07:55 PM

टीकमगढ़ में बीजेपी के मंडल महामंत्री ने अस्पताल में दौड़ाई स्कूटी, पीछे बैठा था दोस्त

Patrika
@patrika
Tikamgarh BJP Leader Scooter Hospital: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में बीजेपी नेता का अस्पताल के अंदर स्कूटी दौड़ाने का मामला सामने आया है। बीजेपी नेता की इस हरकत के वीडियो भी सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के इन वीडियो में बीजेपी नेता अपने एक दोस्त को स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल के अंदर स्कूटी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। आरोप है कि अस्पताल के गार्ड ने बीजेपी नेता को अस्पताल के अंदर स्कूटी ले जाने से मना किया था लेकिन वो नहीं माने।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation