Surat: कड़ी सुरक्षा में होगी बप्पा की विदाई, 3 घाटों- 21 कृत्रिम तालाबों में 90 हजार से ज्यादा मूर्तियों का होगा विसर्जन
24 Sep 2026, 04:45 PM

Surat: कड़ी सुरक्षा में होगी बप्पा की विदाई, 3 घाटों- 21 कृत्रिम तालाबों में 90 हजार से ज्यादा मूर्तियों का होगा विसर्जन

Patrika
@patrika
सूरत। गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सूरत शहर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और बंदोबस्त की तैयारी पूरी कर ली है। शहर में करीब 90 हजार छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन 21 कृत्रिम तालाबों और 3 प्राकृतिक ओवारों (घाटों) पर किया जाएगा। विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था से लेकर यातायात नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने तक के लिए पुलिस ने बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। बुधवार को पुलिस आयुक्त वाबांग जमीर ने बताया कि पुलिस ने पारंपरिक सुरक्षा व्यवस्था के साथ तकनीक आधारित निगरानी और विशेष टीमों को भी मैदान में उतारा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation