18 Oct 2026, 03:11 PM
सुनेत्रा पवार का भतीजे रोहित पर निशाना, बोलीं- महायुति में सब ठीक, कुछ लोग अफवाह फैलाने में माहिर
News Patrika
@newspatrika
Sunetra Pawar NCP: महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के बीच बयानबाजी तेज होती दिखाई दे रही है। शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP SP) के विधायक रोहित पवार ने भाजपा (BJP) पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वित्त मंत्रालय को ‘चुराने’ का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार नीत एनसीपी से वित्त मंत्रालय छीन लिया है। इस बयान पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने बिना किसी का नाम लिए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कई लोग गलत बातें फैलाने में माहिर होते हैं। साथ ही उन्होंने महायुति में किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)