अचानक स्टेज पर कूदा फैन, चीख पड़ीं पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा, जयपुर के कॉन्सर्ट का वीडियो आया सामने
01 Nov 2026, 11:01 AM

अचानक स्टेज पर कूदा फैन, चीख पड़ीं पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा, जयपुर के कॉन्सर्ट का वीडियो आया सामने

News Patrika
@newspatrika
Sunanda Sharma Jaipur Concert: अपने सुपरहिट गानों ‘जट्ट यमला’, ‘जानी तेरा ना’, ‘पागल नहीं होना’ और ‘चोरी चोरी’ से लाखों दिलों पर राज करने वाली मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा (Sunanda Sharma) इन दिनों सुर्खियों में आ गईं हैं। शनिवार शाम, 30 अक्टूबर को जयपुर में उनका एक शानदार लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था। कॉन्सर्ट के दौरान माहौल बेहद खुशनुमा था, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि अचानक मंच पर अफरा-तफरी मच गई। परफॉर्मेंस के बीच एक फैन अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे स्टेज पर कूद पड़ा, जिसके बाद सुनंदा शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation