Asian Games में 15वां गोल्ड जीतकर भारत ने मेडल टैली में लगाई छलांग, फ्रीस्टाइल कुश्ती में सुजीत ने किया कमाल
02 Oct 2026, 04:16 PM

Asian Games में 15वां गोल्ड जीतकर भारत ने मेडल टैली में लगाई छलांग, फ्रीस्टाइल कुश्ती में सुजीत ने किया कमाल

Patrika
@patrika
Sujeet Wins Gold Medal At Asian Games 2026: सुजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताजिकिस्तान के अब्दुल मजीद कुदिएव को रोमांचक मुकाबले में 10-9 से हराकर गोल्‍ड मेडल जीता है। सुजीत शुरुआती गेम के बाद 2-9 से पीछे थे और मुश्किल दौर में भी 2-8 से पीछे थे। एक छोटे ब्रेक के बाद उन्होंने दमदार वापसी की और दूसरे पीरियड में आठ पॉइंट बनाए। इस तरह कुदिएव को मुकाबले से पूरी तरह से बाहर कर दिया। इस शानदार वापसी ने सुजीत को 10-9 से जीत दिलाई। इस गोल्‍ड के साथ भारत ने मेडल टैली में भी एक स्‍थान की छलांग लगाई है और वह अब 5वें पायदान पर पहुंच गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation