Madhya Pradesh
02 Nov 2026, 05:40 PM
धार में TI दिलीप पुरी के पिता की मांग, पूरे मामले की हो CBI जांच, बहन बोली- की जाए ‘बुलडोजर कार्रवाई’
News Patrika
@newspatrika
TI Dilip Puri death: मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में शराब तस्करों के ट्रक की चपेट में आने से टीआई दिलीप पुरी की मौत के बाद से मध्यप्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। इस पूरे मामले में दिलीप पुरी के पिता ओम प्रकाश पुरी और उनकी बहन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। साथ ही सीबाआई जांच की मांग भी की है। उन्होंने आगे कहा कि बेटा लोगों को शिक्षा देने का काम भी करता था। वहीं बहन ने मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी और कहा कि मेरे भाई के दोषियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। उनकी वजह से हमारा भाई चला गया। हम सिर्फ तीन बहनें है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)