13 Sep 2026, 11:55 AM
Sikkim Landslide: सिक्किम में फिर टूटा पहाड़: रिंबी-केंचुपेरी सड़क बंद, दो मकानों पर मंडरा रहा खतरा
Patrika
@patrika
Rimbi Landslide: सिक्किम के पश्चिमी हिस्से में लगातार बारिश ने एक बार फिर मुश्किल बढ़ा दी है। रिंबी गांव में शनिवार शाम अचानक भारी भूस्खलन ने पहाड़ी मलबे और बड़े पत्थरों के साथ सड़क को अपनी चपेट में ले लिया। रिंबी से केंचुपेरी को जोड़ने वाला मार्ग बंद होने से आवाजाही ठप हो गई है। सबसे गंभीर चिंता उन दो घरों को लेकर है, जो अस्थिर ढलान के करीब बताए जा रहे हैं। बारिश जारी रहने से स्थानीय लोगों की आशंका और बढ़ गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)