16 Sep 2026, 01:36 PM
Sikar Politics: सीकर जिले के 14 निकायों में कांग्रेस ने भाजपा को दिया झटका, जानिए वोटों का पूरा गणित
Patrika
@patrika
सीकर जिले के 14 निकायों में हुए चुनाव के बाद सियासी दलों की तस्वीर भी सामने आ गई है। जिले के 14 निकायों में कांग्रेस ने भाजपा से लगभग 34 हजार वोट ज्यादा हासिल किए है। जबकि जिले के 14 निकायों में 110 निर्दलीय लगभग 1.21 लाख वोट ले गए। फतेहपुर व रींगस सहित कई अन्य निकायों के निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा व कांग्रेस सहित अन्य दलों के वोट शेयर के गणित को बिगाड़ दिया है। दूसरी तरफ सीकर नगर परिषद में भाजपा के वोट शेयर में बढ़ोतरी हुई है। जबकि कांग्रेस की सीट बढ़ोतरी के बाद भी वोट शेयर मामूली कम हुआ है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)