यूपी, बिहार में मतपेटियां लूटी जाती थीं, दूसरों के वोट डलते थे, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला
Bhopal, Madhya Pradesh 06 Oct 2026, 12:30 PM

यूपी, बिहार में मतपेटियां लूटी जाती थीं, दूसरों के वोट डलते थे, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला

Patrika
@patrika
Shivraj Singh Chauhan : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एसआइआर पर अब चौतरफा घिरे नजर आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी की है। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की भी मांग की है। इस मुद्दे पर अब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दलों पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग को हास्यास्पद बताया। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को घेरते हुए कहा कि जब 80-90 के दशक में बिहार और यूपी में मतपेटियां लूटी जाती थीं, दूसरों के नाम पर वोट पड़ते थे, क्या उसी दौर को वापस लाना चाहते हैं? उन्होंने विपक्षा दलों की मांगों को सिरे से खारिज कर दिया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation