Sehore, Madhya Pradesh
11 Oct 2026, 11:45 PM
गरीबों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव को फोन कर जताई नाराजगी, बोले- सीएम से करूंगा बात
News Patrika
@newspatrika
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा के कोसमी गांव में वन विभाग और प्रशासन की कार्रवाई में गरीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने के मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई है। शिवराज सिंह चौहान रविवार शाम को कोसमी पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कीष गरीब परिवारों के आशियाने उजड़ने, उनकी फसलें नष्ट होने और पानी के लिए इस्तेमाल होने वाले कुएं को मिट्टी से भर दिए जाने पर शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)