25 Oct 2026, 01:26 PM
“शिल्पा राव का माइक बंद करने पर विवाद”, अनु मलिक की बेटी अदा मलिक के डांस एक्ट के बाद छिड़ी बहस
News Patrika
@newspatrika
Shilpa Rao mic was turned off Controversy: संगीत और मनोरंजन जगत में अक्सर कई ऐसे सो होते हैं जो विवादों की भेंट चढ़ जाते हैं। बीती रात मुंबई में आयोजित प्रसिद्ध ‘बॉम्बे म्यूजिक प्रोजेक्ट’ (Bombay Music Project) फेस्टिवल कुछ इसी तरह की वजहों से चर्चा के केंद्र में आ गया है। शनिवार, 24 अक्टूबर को आयोजित इस लाइव म्यूजिक फेस्टिवल में फेमस संगीतकार अनु मलिक की बेटी और फैशन डिजाइनर अदा मलिक (Ada Malik) ने मंच पर परफॉर्म किया। उन्होंने साल 2003 की फिल्म ‘कुछ तो है’ के चर्चित गाने ‘डिंग डोंग डिंग डोले’ पर शानदार डांस किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लेकिन, इस परफॉर्मेंस के साथ ही एक नया विवाद भी खड़ा हो गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)