Madhya Pradesh
11 Oct 2026, 12:45 PM
Navratri 2026: पेड़ों में ‘उल्टे नारियल’ बांधने से पूरी होती है हर मनोकामना, इंदौर के इस मंदिर में लगती है भीड़
News Patrika
@newspatrika
Shardiya Navratri 2026: रविवार से नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई है। एमपी के इंदौर शहर में देवी आराधना की परंपराएं केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई मंदिरों की विशिष्ट मान्यताएं भक्तों की आस्था को अलग पहचान देती हैं। कहीं मनोकामना की आस में पेड़ पर नारियल बांधे जाते हैं, तो कहीं माता की परिक्रमा सामान्य दिशा से उल्टी की जाती है। एमआर 10 स्थित दिव्य शक्तिपीठ में मां दुर्गा, कालिका और सरस्वती के दर्शन के साथ हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध ज्वाला देवी मंदिर से लाई गई अखंड ज्योत श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। नवरात्र पर पत्रिका आपको शहर के ऐसे ही अनूठे देवी मंदिरों से रूबरू करा रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)