04 Oct 2026, 02:11 PM
उद्धव-राज ठाकरे के CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर शरद पवार का आया बयान, जानें क्या कहा?
Patrika
@patrika
MNS प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के संयुक्त विरोध मार्च को लेकर NCP-SP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि यह मांग केवल मुंबई तक सीमित नहीं है। पुणे और नागपुर के साथ-साथ राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी यह मांग उठाई जा रही है। राज्य सरकार SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया से गुजर रही है। जब सभी संबंधित राजनीतिक दल इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए एक साथ आएंगे और अनियमितताएं करने वालों के संबंध में कोई निर्णय लेंगे, तो हम उनके साथ खड़े रहेंगे और अपना समर्थन देंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)