‘जॉर्ज फर्नांडिस से शरद यादव तक, ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं’, अनंत सिंह के निष्कासन पर RJD का जदयू पर हमला
25 Oct 2026, 01:26 PM

‘जॉर्ज फर्नांडिस से शरद यादव तक, ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं’, अनंत सिंह के निष्कासन पर RJD का जदयू पर हमला

News Patrika
@newspatrika
RJD on Anant Singh Expulsion: मोकामा के विधायक अनंत सिंह को जदयू से निकाले जाने के बाद बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। शक्ति यादव ने आरोप लगाया कि जॉर्ज फर्नांडीस, दिग्विजय सिंह, रघुनाथ झा और शरद यादव के दौर से लेकर आज तक ऐसा कोई नेता नहीं बचा, जिसे नीतीश कुमार ने आगे बढ़ने के बाद राजनीतिक रूप से अपमानित न किया हो। उन्होंने दावा किया कि समता पार्टी के दौर के वफादार समाजवादी नेताओं को किनारे कर दिया गया है और पार्टी पर BJP और कांग्रेस से आए नेताओं का कब्जा हो गया है। ऐसे में नीतीश बेबस होकर अपनी ही पार्टी को बिखरते हुए देख रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation