Shajapur, Madhya Pradesh
15 Sep 2026, 05:36 PM
शाजापुर में NH-52 पर दो ट्रकों की खतरनाक ड्राइविंग, अटकी रह गई राहगीरों की सांसें
Patrika
@patrika
Shajapur News : मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-52 पर रोजवास टोल के पास दो ट्रक चालकों का खतरनाक स्टंट देखने को मिला है। बता दें कि, दोनों ही ट्रक एक-दूसरे को पीछे करने की होड़ में तेज रफ्तार दौड़ाते हाईवे पर लापरवाही पूर्वक ट्रक दौड़ाते नजर आए। खास बात ये है कि, जजिस समय दोनों ट्रक चालक लापरवाही पूर्वक सड़क पर ट्रक लहरा रहे थे, तब मार्ग पर अन्य कई वाहन भी चल रहे थे। ऐसे में ये सीधे तौर पर खुद के साथ साथ अन्य राहगीरों की जान से खिलवाड़ है। इस हैरान कर देने वाली घटना का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)