Bundi News : 28 करोड़ के कुबेर से लेकर 30 हजार की संपत्ति वाले मिस्त्री तक ठोक रहे ताल
25 Oct 2026, 01:26 PM

Bundi News : 28 करोड़ के कुबेर से लेकर 30 हजार की संपत्ति वाले मिस्त्री तक ठोक रहे ताल

News Patrika
@newspatrika
बूंदी. गांव की सरकार बनाने के लिए जिला परिषद चुनाव में इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया है। बूंदी जिला परिषद की 27 सीटों पर 72 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनकी संपत्ति, शैक्षणिक योग्यता और पेशे पर नजर डालें तो चुनावी तस्वीर के कई दिलचस्प पहलू सामने आते हैं। कोई 28 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का मालिक है तो कोई महज 30 हजार रुपए की पूंजी के साथ चुनावी मैदान में उतरा है। प्रत्याशियों की सूची में करोड़पति कारोबारी से लेकर मिस्त्री, गृहिणी, किसान और वकील तक शामिल हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी प्रत्याशियों के शपथ पत्रों के अनुसार, सबसे अधिक संपत्ति वार्ड 17 से कांग्रेस प्रत्याशी शिव प्रसाद मीणा के पास है,जो पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा के पुत्र है। इनकी कुल संपत्ति 28.45 करोड़ रुपए दर्शाई गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation