26 Oct 2026, 03:36 PM
‘किसी के चरित्र पर टिप्पणी करना मेरा काम नहीं’, लव गिल पर विवादित टिप्पणी के बाद काश्वी का बड़ा बयान
News Patrika
@newspatrika
Kaashvi Hiranandani Clarifies Love Gill character assassination: फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में हर दिन नए विवाद और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। शो के नए एपिसोड्स में कंटेस्टेंट स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के बीच की नजदीकियों को लेकर काफी हंगामा देखने को मिला था। इस पूरे विवाद के केंद्र में रहीं स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी (Kaashvi Hiranandani) ने अब अपने बयानों पर सफाई दी है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए माफी मांगी है। काश्वी पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने शो के दौरान लव गिल के चरित्र और उनकी नियत पर गंभीर सवाल उठाए थे, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)