‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
28 Oct 2026, 07:28 PM

‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास

ABP News
@abpnews

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस संजय किशन कौल के साथ उनकी फोटो वायरल होने पर टिप्पणियां करने वाले लोगों पर हमला किया है. उन्होंने इस संबंध में बुधवार (28 अक्टूबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि राइट-विंग ट्रोल्स यहां विवाद खड़ा होते और लोगों को गुमराह होते देखना चाहेंगे, लेकिन जस्टिस कौल सही कह रहे हैं कि वो एक प्राइवेट फंक्शन था.

उन्होंने कहा, ‘जस्टिस कौल उस वक्त एक निजी नागरिक थे, क्योंकि उन्हें देश की सर्वोच्च अदालत से सेवानिवृत हुए भी दो साल बीत चुके थे. इसमें मेंटरशिप का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता है. मैं अपनी रिपोर्टिंग के दिनों से ही सैकड़ों वकीलों, जजों और पूर्व जजों के संपर्क में रहा हूं.’

मुद्दा तस्वीर नहीं, जस्टिस कौल की तरफ से किए गए खुलासे हैं- सौरव

CJP नेता सौरव दास ने अपने X पोस्ट में बिंदूवार बातें लिखते हुए कहा, ‘धीरे-धीरे काम करो- यह सलाह मुझे सचमुच हर उस शख्स से मिली है, जो मेरे काम को पसंद करता है या उसे सपोर्ट करता है. जस्टिस कौल ने भी मेरे साथ बातचीत के दौरान अपने विचारों को साझा किया है और चीजें बिल्कुल ऐसी ही होनी चाहिए!’

उन्होंने कहा, ‘असल में यहां मुद्दा ये नहीं है कि किसकी तस्वीर किसके साथ खिंची गई. मुद्दा ये है कि जस्टिस संजय किशन कौल की तरफ से किए गए वे गंभीर खुलासे हैं, जो हमारी न्यायपालिका की एक बहुत ही गंभीर और चिंताजनक तस्वीर को दिखाते हैं और संस्थागत कब्जे की तरफ इशारा करते हैं. बाकी सब ध्यान भटकाने वाली बातें हैं.’

सौरव दास के साफ फोटो वायरल होने पर बोले पूर्व जज

वहीं, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस संजय किशन कौल ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में CJP सह-संयोजक सौरव दास के साथ खींची गई तस्वीर के वायरल होने के बाद उठे विवाद पर अपनी बात कही है. उन्होंने कहा कि वो तस्वीर करीब एक साल पहले एक कार्यक्रम के दौरान ली गई थी. उस वक्त सौरव दास का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था.’

उन्होंने आलोचना पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘किसी भी व्यक्ति के साथ खींची गई एक फोटो के आधार पर किसी अन्य व्यक्ति के विचारों या उसके संबंधों को निर्धारित नहीं किया जाना चाहिए.’

यह भी पढ़ेंः CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation